Breaking:साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुणे से अपहृत व्यवसाई सह किसान को सकुशल किया बरामद,दो अभियुक्त गिरफ्तार

    Breaking:साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुणे से अपहृत व्यवसाई सह किसान को सकुशल किया बरामद,दो अभियुक्त गिरफ्तार

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान अमित सिंह ने दियारह इलाके में बड़ी करवाई की है,मामले की जानकारी साझा करते हुए एसपी अमित सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी यशवंत हीरामन विनोदे का उनके ही किरायेदार राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर उन्हें राधानगर के दियारा क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ रखा था.18 अक्टूबर अपहृत के फोन से उसके पुत्र के मोबा इल पर फोन कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई अपहृत के पुत्र ने इस मामले को लेकर पुणे के हिंझवड़ी थाना में मामला भी दर्ज कराया था.

    मामले में दो गिरफ्तार 3 हुए फरार

    जिसके बाद पुणे क्राइम बांच की एक टीम मालदा एवं साहिबगंज के लिए रवाना हुई,इसी दौरा न टीम ने तकनीकी सहायता से शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे मालदा एवं साहिबगंज के एसपी को सूचना दी.एसपी अमित सिंह ने राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर छापामारी के लिए पूरी रात नाव से राधानगर थाना के विभिन्न दि यारा इलाकों को छान मारा.इस दौरान अपहर णकर्ता अपहृत के साथ लगातार जगह बदलते रहे,इस दौरान गोल ढाब चूआर के दियारा से सु बह 5 बजे अपहृत यशवंत हीरामन को सकुशल बरामद कर लिया,साथ ही दो अपहरणकर्ता को दबोच लिया गया,जबकि 3 गंगा नदी में कूदकर भाग निकले.

    पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पुणे ले गई

    इधर पुणे से 4 सदस्यीय पुलिस टीम ने साहिबगंज पहुंच दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की,साथ ही अपहृत को हैंड ओवर लेते हुए अपहरणकर्ताओं को ट्रांजिट रिमांड पर पुणे लेकर चली गई,एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपहरणकर्ताओं में पश्चिम बंगाल मालदा,मुथाबड़ी नि वासी नसीम अख्तर और राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा निवासी लल्लू शेख भी शामिल हैं.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news