BREAKING बैंक मोड़ गोलीकांड : घर वाले जानते थे कि वह ट्रेनिंग कर रहा है, लेकिन कर रहा था डकैती


धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बैंक मोड़ में आज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अपराधी कहीं और का नहीं बल्कि वह भूली (धनबाद) के बी ब्लॉक का रहने वाला था. जैसी कि सूचना है पुलिस की टीम ने आज उसकी तस्वीर लेकर उसके घरवालों से मुलाकात की. घरवालों ने उसकी तस्वीर देख कर पहचान लिया कि वह उन्हीं लोगों का भाई है. उसका परिवार मूल रूप से बिहार के आरा के कोइलवर का निवासी है. पिता यहां बीसीसीएल में कार्यरत थे. अवकाश ग्रहण करने के बाद भी परिवार यही भूली में ही रहता है.
मृतक इंटर पास है और परिवार वालों को जानकारी थी कि वह एनडीए की पढ़ाई पूरी करके पुणे में कहीं ट्रेनिंग कर रहा है. लेकिन वह इधर ही रह रहा था. हाल के दिनों में उसकी संगत गलत लोगों के साथ हो गयी थी. वैसे जानकारी के अनुसार उसका कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है. वह एक भाई और एक बहन हैं. बहन एवं भाइयों ने फोटो देखकर पुलिस टीम को सत्यापित किया कि उसी का भाई है. पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकता है कि परिवार वाले लाश लें.
4+