BREAKING - बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो धनबाद के अशर्फी अस्पताल से हैदराबाद रेफर ,रांची के लिए हुए रवाना 

    BREAKING - बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो धनबाद के अशर्फी अस्पताल से हैदराबाद रेफर ,रांची के लिए हुए रवाना

    धनबाद(DHANBAD) | बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को रविवार को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया.  पेट में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था.  अस्पताल में भर्ती की सूचना पर उनके समर्थक जुटने  लगे थे.  डॉक्टरों की टीम ने  जांच पड़ताल की.  उन्हें आवश्यक निर्देश के साथ डॉक्टरों की टीम ने  हैदराबाद रेफर कर दिया है.  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक धनबाद से रांची के लिए रवाना हो गए हैं और रांची से हवाई मार्ग से वह हैदराबाद पहुंचेंगे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News