Breaking : छपरा में छठ के दौरान हादसा: चंद सेकेंड में नाव पलटी, 2 की मौत, 8 सुरक्षित, देखें वीडियो

    Chapra, Bihar

    छपरा (CHAPRA) : बिहार के छपरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. छठ महापर्व के दौरान एक नाव पलटने से 2 युवकों की मौत हो गई. हादसा तरैया थाना क्षेत्र के पंचभिण्डा गांव के तालाब में हुआ. जहां छोटी सी नाव पर 10 लड़के सवार थे. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. कुछ सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अचानक नाव पलटने से सवार सभी लोग किस प्रकार से डूबते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि छठ घाट पर मौजूद लोगों के माध्यम से 8 व्यक्तियों को बचाया गया, जबकि 2 की पानी में डूबने से मौत हो गई है.

    रिपोर्ट-ऋषिनाथ


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news