Breaking:  रांची में एसीबी की कार्रवाई, सदर सीओ मुंशी राम घूस लेते रंगे हाथ धराए 

    Breaking:  रांची में एसीबी की कार्रवाई, सदर सीओ मुंशी राम घूस लेते रंगे हाथ धराए

    रांची(RANCHI):  झारखंड में ACB की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. घूस मांगने वाले अधिकारियों को जाल बिछा कर सलाखों के पीछे भेज रही है. इसी कड़ी में रांची के सदर अंचल से अंचलाधिकारी मुंशी राम को घूस लेते गिरफ्तार किया है. . एसीबी को सूचना मिली थी की  सीओ मुंशी राम जमीन से जुड़े मामले में घूस की मांग कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद जब एसीबी की टीम ने कार्रवाई की तो मामला सच निकला. इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुंशी राम को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई. अब उस मामले में सीओ से एसीबी कार्यालय में पूछताछ की जाएगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

    बताया जा रहा है कि अंचल में बड़े पैमाने पर जमीन की रसीद से लेकर दाखिल खारिज करने मामले में लूट हो रही है. अधिकारी बिना पैसे के काम नहीं करते है. एक ऐसी ही शिकायत लेकर एसीबी के पास पहुंचा. जिसके बाद रणनीति के तहत जाल बिछा कर अधिकारी को दबोच लिया है. 

    बता दे कि कुछ दिन पहले ही सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को साफ कहा था कि अंचल से बड़ी शिकायत मिल रही है. ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.सीएम के इस बयान से साफ है कि अब राज्य की एजेंसी अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी. जिसका परिणाम भी दिख रहा है. जहां भी शिकायत मिल रही है एसीबी की कार्रवाई तुरंत देखने को मिल रही है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news