जमशेदपुर: यूनियन और टाटा स्टील के बीच में बोनस समझौता, 7.40 करोड़ रुपए का बढ़ेगा बोनस 

    जमशेदपुर: यूनियन और टाटा स्टील के बीच में बोनस समझौता, 7.40 करोड़ रुपए का बढ़ेगा बोनस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के टाटा स्टील के यू आईएसएल यानी जुस्को यूनियन और टाटा स्टील के बीच में बोनस समझौता हुआ, इस बार कर्मचारियों के बीच 7.40 करोड रुपए का बोनस दिया जाएगा, वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 यानी तीन साल के लिए बोनस का फार्मूला भी तय किया गया है, जिसको लेकर जिसको यूनियन प्रबंधन द्वारा जुस्को के यूनियन लीडर रघुनाथ पांडे सहित समस्त सदस्यों का धन्यवाद दिया गया. 

    वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक बोनस

    यूनियन के तमाम सदस्यों ने यूनियन लीडर को फूलों का माला पहना कर उनका स्वागत किया. इस दौरान सभी ने बोनस की सहमति को लेकर खुशी जाहिर की, यूनियन के साथ साथ कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक बोनस मिलने से सभी यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों में एक खुशी देखने को मिल रही है, सभी यूनियन के लोगों ने कम्पनी प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा 



    Related News