सिंह मैंशन में बमबाजी : विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने घटना को लेकर क्या बताया, पढ़िए

    सिंह मैंशन में बमबाजी : विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने घटना को लेकर क्या बताया, पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD) | रविवार की रात सिंह मैंशन  में बमबाजी की घटना के बाद सोमवार को झरिया  के पूर्व विधायक संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह मीडिया से मुखातिब हुए.  विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इस घटना से ना हम डरने वाले हैं और ना भागने वाले हैं.  प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से जांच करनी चाहिए और जो भी इसके लिए दोषी हो, उनको बीच बाजार में ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दोबारा ऐसी घटना करने की साहस नहीं कर सके. 
     विधायक ने कहा कि घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी एसएसपी को  दी गई और पुलिस की पूरी टीम पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.  

    उन्होंने बताया कि जिस जगह पर वह बैठक करती  थी , बम वही फेंका गया है.  संयोग  की बात है की घटना के कुछ ही देर पहले वह लोग उठकर पोर्टिको में गए थे और उसके बाद घटना हुई.  इसी मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पहले तो एसएसपी साहब को सूचना दी गई और लगभग 15 सेकंड के बाद घर के कुछ लोग और विधायक को मिले सिक्योरिटी वाले गेट पर निकल गए और तब तक वह गेट पर रहे, जब तक पुलिस की टीम नहीं पहुंची।  उन्होंने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव से इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। 

     संजीव सिंह ने कहा कि पुलिस  जो भी जानना चाहती थी,  जानकारी दे दी गई है.  उसे संबंध में हम अभी कुछ नहीं बता सकते।  पुलिस के अधिकारी जो भी जानना चाहते थे, सारा कुछ उन्हें बता दिया गया है.  जांच अधिकारियों का अपना दृष्टिकोण होता है और वह जांच में लगे हुए हैं.  उन्होंने कहा कि पत्र वायरल होने की उनके पास कोई सूचना नहीं है.  उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि  जो भी जानकारी मिले, पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराये।  संजीव सिंह ने कहा कि प्रशासन पर पूरा भरोसा है और पुलिस को अभी जांच करने देने में सहयोग करने की जरूरत है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News