BREAKING: रांची एयरपोर्ट में बम मिलने की खबर, जानिये फिर क्या हुआ

    BREAKING: रांची एयरपोर्ट में बम मिलने की खबर, जानिये फिर क्या हुआ

    रांची(RANCHI): एयरपोर्ट पर बम की अफवाह के बाद बम निरोधक दस्ता ने एयरपोर्ट का जायजा लिया. जिसके बाद एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है. दरअसल, एयरपोर्ट डायरेक्टर को अंजान नंबर से फोन कर बम होने की बात कही गई थी. जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया. वहीं, झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते की टीम ने एयरपोर्ट पर बारिकी से एक-एक सामान और जगहों का निरीक्षण किया. एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि एक कॉल आया था, जिसके मद्देनजर एयरपोर्ट की जांच की गई. उन्होंने कहा कि यात्रियों को डरने की जरूरत नहीं है.

    वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर फोन कॉल आने के बाद स्टैंडर्ड ऑपरेशन पद्धति के तहत सभी तरह के जांच एयरपोर्ट पर कर लिए गए हैं. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कहीं भी कोई दिक्कत नहीं है. इस मामले पर कोर्ट में उच्च स्तरीय बैठक भी की गई, जिसमें निदेशक ने सभी सुरक्षा से जुड़े पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. एयरपोर्ट प्रशासन की बम स्क्वायड की टीम ने पूरे एयरपोर्ट को खंगाला नहीं कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. आपको बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी फिलहाल इसे फेक कॉल मान रही है. डायरेक्टर ने लोगों से किया अपील अफवाहों पर ना दें ध्यान.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news