BREAKING :धनबाद में आज फिर हुई बमबाजी, रेलवे स्टोर के गेट पर फोड़ा गया बम 

    BREAKING :धनबाद में आज फिर हुई बमबाजी, रेलवे स्टोर के गेट पर फोड़ा गया बम

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में आज फिर बमबाजी की घटना हुई.  जानकारी के अनुसार धनबाद रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के बगल स्थित रेलवे के डिविजनल स्टोर के गेट पर दोपहर बाद बम मारा गया.  बम डिविजनल स्टोर के गेट पर लगा है. कोई नुकसान नहीं हुआ है.  बम किसने मारा, क्यों मारा, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है.  एक चर्चा यह भी है कि कि कुछ दिन की चुप्पी  के बाद वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने रेलवे ठेकेदारों को धमकाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है. बता दे कि प्रिंस खान के पिता ने आज ही जमीन  कारोबारी नन्हे हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर किया ,जहा से वह जेल भेज दिए गए. 



    Related News