बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को सम्पूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था. इस कार्यक्रम में जिले के उपविकास आयुक्त गिरजाशंकर प्रसाद,प्रखंड के बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ प्रदीप महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में इस अभियान के बारे में अधिकारियों के द्वारा लोगों को बताया जा रहा था. इस दौरान जिले के उपविकास आयुक्त गिरजाशंकर प्रसाद ने अभियान के बारे में जब लोगों को जब समझा रहे थे, तो उस वक्त गोमिया के अंचल अधिकारी सोते हुए नजर आ रहे थे. और जब अधिकारी ही सरकारी कार्यक्रम में सोने लगे, तो जरा सोचिए इस तरह के सरकारी कार्यक्रम कैसे सफल होगा.
बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


