बोकारो: फंदे से झूलता मिला युवती का शव, मायकेवालों ने ससुराल पहुंच जमकर किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो: फंदे से झूलता मिला युवती का शव, मायकेवालों ने ससुराल पहुंच जमकर किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो (BOKARO): बोकारो जिला के  पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर गांव में फंदे से झूलता हुआ एक विवाहिता का शव मिला है. मृतिका की पहचान लक्ष्मी देवी (25 वर्ष) पति दुलाराम मुर्मू के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मायापुर स्थित उसके ससुराल पहुंचे, तो बेटी को फंदे में झूलता हुआ देखकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें मृतका की सास अम्बावती देवी (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल अम्बावती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

    जानकारी के अनुसार सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग मायापुर पहुंचे तो लक्ष्मी देवी को फंदे से झूलता हुआ पाया. यह देखकर परिजन क्रोधित होकर हंगामा करने लगे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है.थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि मामले पर अभी तक दोनों पक्षों से किसी तरह का आवेदन नहीं आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news