बोकारो : तेनुघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के पाइप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

    बोकारो : तेनुघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के पाइप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

    बोकारो(BOKARO): यूं तो लोहा चोरों का आतंक चारों ओर फैला हुआ है और लोहा चोर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से लोहे की चोरी करते रहते हैं. इसी क्रम में एसके कंस्ट्रक्शन हजारीबाग के मुंशी जय हिंद पाण्डेय के द्वारा उनके कार्यस्थल से चोरी हुए पाइप के संबंध पर तेनुघाट ओपी में लिखित आवेदन दिया गया था. इसी आधार पर पुलिस ने फुसरो स्थित एक गोदाम में छापेमारी के दौरान चोरी हुए पाइप की बरामदगी की है. साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

    अज्ञात चोरों द्वारा की गई थी चोरी

    इस संबंध में तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि उनके साइड से जलापूर्ति कर्स्टन पाइप, चापी और छपरगढा के बीच 30 से 40 की संख्या में रखी हुई थी. जिसका वजन करीब 30 क्विंटल था, इसकी चोरी हो गई है. चोरी रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे अज्ञात चोरों द्वारा की गई थी.

    पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

    उन्होंने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस के द्वारा छापेमारी और अनुसंधान के क्रम में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. साथ ही बताया कि चोरी हुए कटिंग कर्स्टन पाइप ओम सिंह नामक व्यक्ति के गोदाम फुसरो से बरामद कर लिया गया है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया



    Related News