बोकारो स्टील लिमिटेड: 80 अधिकारी-कर्मचारियों को क्यों धोना पड़ सकता है नौकरी से हाथ, पढ़िए !

    बोकारो स्टील लिमिटेड: 80 अधिकारी-कर्मचारियों को क्यों धोना पड़ सकता है नौकरी से हाथ, पढ़िए !

    धनबाद(DHANBAD) : सूत्रों पर भरोसा करें तो बोकारो स्टील लिमिटेड के 80 अधिकारी-कर्मचारियों पर बहुत जल्द गाज गिर सकती है. यह सभी कंपनी से आवंटित आवास को भाड़े पर देकर रकम वसूलने के लिए चिन्हित किये गए है. हाल ही में कराए गए मैपिंग में 80 ऐसे आवास चिन्हित किए गए है. कुछ आवास  तो बड़े रैंक के अधिकारियों के बताए जाते है. सूचना के अनुसार टाउनशिप में लगभग 37000 आवास है. जिनमें से लगभग 10000 क्वार्टर बीएसएल, बीपीएससीएल सहित अन्य के कर्मियों-अधिकारियों को आवंटित किए गए है. कुछ क्वार्टर सेवानिवृत कर्मचारियों को लीज पर दिए गए है. केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी आवास दिए गए है. फिर भी बड़ी संख्या में आवास खाली पड़े है.  

    5000 से अधिक आवासों पर अवैध कब्जा की चर्चा 

    लगभग 5000 से अधिक आवासों पर अवैध कब्जा की भी बात कही जाती है. जो भी हो, लेकिन अब बोकारो स्टील प्लांट सजग और सक्रिय हुआ है. सूत्रों के अनुसार कंपनी की आवंटित आवास को किराए पर देना पूरी तरह से अवैध है. अधिकारी-कर्मचारियों ने इसे कमाई का एक जरिया बना लिया है. बता दें कि बोकारो स्टील लिमिटेड के आवास आवंटन विभाग ने हाल ही में आवास  की मैपिंग कराई है. जिसमें यह सब खुलासे हुए है. मैपिंग के बाद बोकारो स्टील लिमिटेड प्रबंधन कार्रवाई करने के मूड में दिख रहा है. बताया जाता है की मैपिंग के बाद विस्तृत रिपोर्ट बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज और कार्यपालक निदेशक को भेज दी गई है. इसमें महाप्रबंधक और मुख्य महाप्रबंधक रैंक के अधिकारी भी किराया वसूली में शामिल बताएं गए है. 

    मैनजमेंट के सिग्नल का किया जा रहा इंतजार 

    प्रबंधन का आदेश मिलते ही करवाई की जा सकती है. कार्रवाई की रूपरेखा क्या होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन इतना तो तय है कि इस बार बोकारो स्टील प्लांट सख्त रुख अपनाये हुए है. भाड़ा वसूलने वाले लगभग 80 अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिरनी लगभग तय है. बता दें कि मैपिंग करने के लिए अधिकारी घर-घर गए थे. वस्तु स्थिति का पता लगाए थे. मैपिंग से इस बात का खुलासा हुआ कि आवास किसके नाम से आवंटित है और कौन लोग अभी रह रहे है. मैपिंग से यह भी खुलासा हुआ कि किस सेक्टर के कितने आवास पर अवैध कब्जा है. बोकारो स्टील लिमिटेड के पास कुल 37382 आवास है. जिनमें ए टाइप आवास की संख्या 26, बी टाइप की संख्या 537, सी टाइप की संख्या 400 6, डी  टाइप की संख्या 7 664, ई  टाइप की संख्या 24,430 और एफ टाइप की संख्या 723 है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news