बोकारो में लूट कांड का खुलासा : पिता की फैक्ट्री में सामान छुपा रखा था आरोपी पुत्र 

    बोकारो में लूट कांड का खुलासा : पिता की फैक्ट्री में सामान छुपा रखा था आरोपी पुत्र

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद जिले से सटे बोकारो में एक लूटकांड  का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है. एक की गिरफ्तारी भी की गई है. वह लूट के सामान को अपने पिता की फैक्ट्री में छुपा कर रखा था. गिरफ्तार आरोपी के पिता की बियाड़ा में एक फैक्ट्री है. पुलिस ने लूटा गया चार टन  स्क्रैप, अपाची मोटरसाइकिल और लूट में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है. इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती है.  जानकारी के अनुसार स्क्रैप कारोबारी रमेश कुमार पांडे की गाड़ी चार टन रिजेक्ट स्क्रैप लेकर  बालीडीह  स्थित एक फैक्ट्री में  जा रही थी. 

    रास्ते में तीन लोगों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी गाड़ी लूट ली. गाड़ी को तो छोड़ दिया गया लेकिन स्क्रैप उतार लिया गया था. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि इसके पहले 25 दिसंबर को उनके कर्मचारियों को कुर्मीडीह निवासी एक व्यक्ति ने फोन कर 50,000 की रंगदारी मांगी थी. धमकी दी थी अगर रकम नहीं दी गई तो बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा. शिकायतकर्ता को संदेह था कि धमकी देने वाले और उसके सहयोगियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया होगा. 

    घटना की सूचना मिलने के बाद बालीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया  पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसका नाम राहुल राज चौधरी बताया गया है. गिरफ्तार आरोपी राहुल राज चौधरी के पिता की बियाडा  एक फैक्ट्री है. इसी फैक्ट्री में सामान को रखा गया था. गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और अपने सहयोगियों के नाम भी बता दिए है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News