बोकारो: सर्वेश्वरी मेडिकल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वेश्वरी मेडिकल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पूर्वी पंचायत के बेलटांड निवासी 55 वर्षीय गिरधारी महतो है. मौत के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों की  भीड़ मेडिकल हॉल में उमड़ पड़ी. अचानक हुई मौत की घटना सुनकर ग्रामीण आक्रोशित होकर मेडिकल में तोड़ फोड़ करने लगे. 

    यह है पूरा मामला 

    घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि मेरे पिता जी लगभग 2 बजे गले में दर्द होने की बात कहकर ईलाज के लिए सर्वेश्वरी मेडिकल आये,जिसकी जानकारी हमें दूरभाष के माध्यम से मिली. सूचना मिलने के पश्चात मेडिकल पहुँचा तो देखा कि पिता जी चल फिर रहे हैं. तब जाकर सर्वेश्वरी मेडिकल के संचालक से बात किया तो उन्होंने कहा कि ईलाज कर ठीक हो जाएंगे. मेडिकल संचालन ने लगभग तीन बजे  पिता जी को दवा एवं इंजेक्शन दिया जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गयी और उनकी मौत मेडिकल में ही हो गयी थी. लेकिन संचालक के द्वारा हमलोगों को बरगलाने को लेकर बोकारो बीजीएच भेज दिया गया,जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया गया. बताया जाता है कि सर्वेश्वरी मेडिकल के आड़ में चल रहा था हॉस्पिटल, जहां ओटी रूम, लेबर रूम, जेनरल वार्ड बना हुआ है. हॉस्पिटल संचालन को लेकर पूरी दस्तावेज है कि नहीं यह जांच का विषय है. इधर घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना प्रभारी राजेश रंजन दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर शव की अपने कब्जे में लेकर घटना की पूरी जानकारी लेते हुए भीड़ को नियंत्रण किया. 

     रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया/बोकारो 



    Related News