बोकारो: पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या, गांव में दहशत 

    बोकारो: पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या, गांव में दहशत 

    बोकारो(BOKARO): बोकारो में नक्सलियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. लगातार पूर्व में पोस्टर बाजी के बाद नक्सलियों ने पुलिस मुखबारी के आरोप में पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य सुखराम मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. जंगल में ले जाकर पूर्व वार्ड सदस्य की गला रेतकर हत्या की गई है. घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया और मौके पर कई पोस्टर भी छोड़ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

    पुलिस कर रही मामले की जांच 

    इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने इसे नक्सली घटना करार दिया है और कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही नक्सलियों की पहचान भी कर ली जाएगी. पुलिस मुखबारी पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है. पूरी घटना चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की है. मृतक चुट्टे पंचायत के दनरा गाँव का रहने वाला था. इस घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में खौफ का माहौल है. 

     रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया, बोकारो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news