बोकारो: पत्नी के वियोग में पति ने फंदे से झूलकर दे दी अपनी जान, जानिए पूरा मामला

    बोकारो: पत्नी के वियोग में पति ने फंदे से झूलकर दे दी अपनी जान, जानिए पूरा मामला

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के आईइएल थानाक्षेत्र अन्तर्गत कसवागड्डा निवासी बिलकंट पूर्ति के तीस वर्षीय पुत्र अल्बर्ट पूर्ति बुधवार की अहले सुबह पत्नी के वियोग में फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी है. घटना की जानकारी मिलते ही आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार अल्बर्ट पूर्ति झारखंड से बाहर पुणे में काम करता था. एक सप्ताह पूर्व वह घर लौटा था. बताया कि अल्बर्ट पूर्ति की पत्नी पिछले लोकसभा चुनाव के समय घर से अपने मायके धनबाद के लिए निकली थी, जो रास्ते से ही गुम हो गई. खोजबीन के क्रम में पता चला था कि वह गोमिया से धनबाद के लिए बस से निकली मगर बीच रास्ते मे ही कहीं उतर गई. इसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा. थक-हारकर परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया.

    इधर अल्बर्ट पूर्ति पुणे से जब घर लौटा तो वह पत्नी के वियोग में मानसिक तनाव में रहने लगा था. बताया जाता है कि वह मंगलवार की रात को ठीक से सोया नहीं, उसे नींद नहीं आ रही थी. परिजन भी उसके साथ जगे रहे. किन्तु सुबह करीब तीन बजे परिवार के सदस्य सो गए तब वह घर से बाहर निकला और नदी जाने वाले रास्ते में एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह के समय जब ग्रामीण लोग नदी की ओर गए थे, तो अल्बर्ट को फंदे से लटका हुआ देखा. तुरंत उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया.

    बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news