मणिपुर और UCC मामले में आदिवासी समाज में उबाल, रांची की सड़कों पर काटा बवाल

    मणिपुर और UCC मामले में आदिवासी समाज में उबाल, रांची की सड़कों पर काटा बवाल

     रांची(RANCHI) : देश का एक राज्य मणिपुर जल रहा है. मणिपुर की कई तस्वीर सामने आई है. जिससे एक समुदाय में उबाल देखा जा रहा है. आदिवासी महिला को नग्न प्रेड कराने का वीडियो सामने आया. इस घटना पर आदिवासी समुदाय के लोग रांची में लगातार विरोध दर्ज करा रहे है. साथ ही UCC पर भी केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश दिखाया है. राजी पाड़हा सरना प्राथर्ना सभा के बैनर तले हरमू चौक से अरगोड़ा चौक तक विरोध मार्च निकाला कर केंद्र सरकार का विरोध किया.

    आदिवासी नेताओं ने कहा कि अगर वीडियो वायरल नहीं होता तो यह मामला दब जाता.एक साजिश के तहत आदिवासी समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है.कार्रवाई के नाम पर सिर्फ एक गिरफ्तारी हुई है.जबकि वीडियो में साफ दर्जनों लोग दिख रहे है.

    बुधुआ उरांव ने कहा कि दिन बा दिन आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है.केंद्र सरकार आदिवासी को ही खत्म करना चाहती है.चाहे मध्यप्रदेश पेशाब कांड हो या मणिपुर में नग्न प्रेड या फिर UCc सभी तरीके से आदिवासी को टारगेट किया जा रहा है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news