बीओआई ने एनपीए खाताधारियों के लिए चलाया छूट अभियान, लाभुकों ने उठाया फायदा


झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): बैंक ऑफ इंडिया के कोडरमा एरिया ऑफिस के तत्वाधान में कोडरमा हजारीबाग और चतरा जिले के 28 शाखाओं में एनपीए खाताधारियों के लिए एक मुश्त राशि जमा कराने पर छूट देने का अभियान चलाया गया. इस अभियान में 474 खाताधारियों ने एक करोड 71 लाख 21 हजार की राशि जमा करायी. एरिया ऑफिस के विमलकांत झा ने बताया कि कोडरमा जिले के 20 हजारीबाग जिले के 5 और चतरा जिले के 3 शाखाओं में यह कैंप लगाया गया. उन्होनें बताया कि इसमें 56 लाख 19 हजार की राशि जमा हुई. विमलकांत झा ने आगे बताया कि बीओआई ग्राहकों को व्यवसाय, कृषि, शिक्षा, कार, मकान सहित अन्य चीजों पर लोन देती है. ऐसे में कई लाभुक समय पर पैसा जमा नहीं कर पाते हैं. इसके लिए बैंक ने एनपीए खाताधारियों के लोन में ब्याज पर एक मुश्त राशि जमा करने पर छूट अभियान चलाया.
ग्राहकों से लोन लौटाने की अपील की
उन्होंने बताया कि बैंकिग व्यवस्था के तहत समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों को सुविधायेँ मुहैया करायी जा रही है. ग्राहकों को भी लोन लेने के बाद समय पर भुगतान करने की अपील की, ताकि अन्य ग्राहकों को भी इसका समय पर लाभ मिल सके. कोडरमा, हजारीबाग और चतरा की शाखाओं में एलडीएम महेश प्रसाद हजारीबाग कार्यालय के ऋण वसूली पदाधिकारी संतोष सिन्हा, एरिया ऑफिस के हितेश कुमार, अजय कुमार, आनन्द कुमार, शिव पासवान, आकांत कुमार के अलावा ब्रांच मैनेजर संदीप कुमार, सुनील कुमार, निवास कुमार मनीष कुमार, अविनाश कुमार, अजीत कुमार चौरसिया, सन्नी कुमार, मनोज सिंह, नरेन्द्र कुमार, रामरही मांडी, रश्मिी रूचि, कृत्रिका आर्या, प्ररेणा कुमारी, संतोष आनन्द, अजीत कुमार, झुमरी तिलैया शाखा प्रबंधक पवन कुमार, ऑफिस के ओमकार कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, एरिया मैनेजर ने बताया कि बैंक के द्वारा पुनः एक मौका और दिया जायेगा. वर्तमान में इन तीनों जिलों में लगभग 4600 लाभुकों के बीच 40 करोड रूपये का लोन बकाया है.
रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया(कोडरमा)
4+