राम परिखा के परिनिर्वाण दिवस पर होगी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

    राम परिखा के परिनिर्वाण दिवस पर होगी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

    धनबाद(DHANBAD): राम परिखा मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष मदन राम ने आज कहा कि समाजसेवी स्वर्गीय राम परिखा   के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर 27 जुलाई को स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डिगवाडीह राम परिहार धर्मशाला में एक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता की जाएगी.  जिसमें विजेता को मिस्टर धनबाद पद से सम्मानित कर उपहार स्वरूप नगद राशि एवं मैडल प्रदान किया जाएगा.  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश गुप्ता की अहम भूमिका रहेगी.  प्रतियोगिता में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट संजीत कुमार घोष तथा डीडी बीबीए के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र ताती मौजूद रहेंगे.  इसके अलावा धनबाद जिले के कई जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है.  यह जानकारी पत्रकार सम्मेलन में दी गई.  पत्रकार सम्मेलन में सोसायटी के सचिव राम अशीष चौहान, जितेंद्र पासवान ,मदन राम, रोशन गुप्ता, दिनेश खरवार, आदित्य नारायण, सोमनाथ चटर्जी, संतोष साहू  सहित अन्य लोग उपस्थित थे. 

     



    Related News