गिरिडीह-डुमरी रोड के बीच से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

    गिरिडीह-डुमरी रोड के बीच से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह डुमरी रोड के बंद्रकुप्पी गांव के काला पत्थर मोड में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को बुरी तरह कुचल दिया. गुरुवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण की नींद टूटी, तो देखा की बीच सड़क पर एक अज्ञात शव पड़ा है. लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.

    कुचल चुका पूरा चेहरा

    जानकारी के अनुसार मामला सड़क दुर्घटना का है. लेकिन पुलिस मामले की जांच हर बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है. वैसे अज्ञात वाहन ने देर रात मृतक को इस कदर कुचला की उसका चेहरा तक पहचान कर पाना पुलिस और स्थानीय लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था. गुरुवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो बीच सड़क पर पड़े शव को पक्षी नोच कर खा रहे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पक्षियों को उड़ाया, और घटना की जानकारी पुलिस को दिया.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news