लापता महिला का शव कुएं से बरामद, हत्या या आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

    तिलैया डैम ओपी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटकी धमराय गांव से लापता महिला का शव मंगलवार को एक कुएं से बरामद किया गया. मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

    लापता महिला का शव कुएं से बरामद, हत्या या आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

    कोडरमा (KODERMA): जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटकी धमराय गांव से लापता महिला का शव मंगलवार को एक कुएं से बरामद किया गया. मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

    परिजनों के अनुसार, गीता देवी 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे अचानक घर से लापता हो गई थीं. उनके तीन बच्चे हैं और पति बाहर काम करता है. महिला के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी. 

    इसी दौरान मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक कुएं में शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. बाद में उसकी पहचान लापता महिला गीता देवी के रूप में हुई. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

    फिलहाल इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना ने इलाके में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news