रांची के विधानसभा क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद , इलाके में सनसनी 

    रांची के विधानसभा क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद , इलाके में सनसनी 

    रांची(RANCHI ) - राजधानी रांची में अपराध बेलगाम है. सोमवार की सुबह भी राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.बताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है.पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    जानिए इस सनसनीखेज मामले के बारे में

    राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया सराय रिंग रोड के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन इतना लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर यहां पर शव को फेंक दिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. आगे जांच पड़ताल जारी है. स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news