दामोदर नदी से बरामद हुई दो महिलाओं की लाश, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त 

    दामोदर नदी से बरामद  हुई दो महिलाओं की लाश, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त

    धनबाद(DHANBAD) | दामोदर नदी के किनारे से बरामद दो महिलाओं की लाश की शिनाख्त गुरुवार को भी नहीं हो पाई . पुलिस प्रयास जरुर कर रही है लेकिन लाशों  की पहचान  नहीं हो पा रही है. पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शवों  को मोर्चरी में रखवा दिया है और छानबीन में जुट गई है. यह लाशें दामोदर के मोहलबनी बिरसा पुल के  दूसरे छोर के पास दामोदर नदी के किनारे से बुधवार को पुलिस ने बरामद किया था. 24 घंटा बीत  जाने के बाद भी पुलिस अभी हाथ पांव ही मार रही है. कुछ लोग दामोदर नदी की ओर गए तो उनकी नजर लाशों  पर पड़ी. 

    जंगल की आग की तरह फ़ैली बात 

     फिर यह बात जंगल की आग  की तरह फैल गई.  किसी ने घटना की जानकारी सुदामडीह   पुलिस के साथ-साथ अमलाबाद  पुलिस को भी दी. अम्लाबाद थाना  बोकारो जिला में पड़ता है.  जानकारी मिलने पर दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  छानबीन शुरू की.  गुरुवार को पुलिस ने शवों  का पोस्टमार्टम भी करा  दिया है.  शवों को  धनबाद में मोर्चरी  में रखा गया है.  महिलाएं कौन थी, पानी में डूबने से उनकी मौत हुई है या हत्या कर लाश  को दामोदर नदी में फेंका गया है.  इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है.  लेकिन दामोदर नदी में एक साथ दो महिलाओं के शव  बरामद होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News