खून से लथपथ प्रेमिका पहुंची अस्पताल, जानिए क्यों आशिक ने मारा चाकू 

    खून से लथपथ प्रेमिका पहुंची अस्पताल, जानिए क्यों आशिक ने मारा चाकू 

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- प्यार, मोबब्बत और धोखे के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे. लेकिन, यहां एक ऐसे इश्क की दास्तान है, जहां पैसे आड़े आ गया. जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा

     प्रेमिका को चाकू मारा 

    प्रेमिका ने पैसा नहीं दिया तो उस पर चाकू से हमला किया गया. ये खौफनाक वारदात धनबाद की है. जहां एक शादीशुदा प्रेमिका को अपने प्रेमी को पैसे नहीं देना भारी पड़ गया. गुस्से से तमतमाएं प्रेमी ने प्रेमिका को गला रेत दिया. किसी तरह खुद से चलकर खून से लथपथ प्रेमिका अस्पताल पहुंची . जहां एसएनएमएमसीएच के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला का गले के साथ ही हाथ को भी चाकू से काट दिया गया. 

    प्यार में आ गया पैसा 

    ये वारदात रविवार की सुबह 8 बजे धनबाद के बरमसिया के रहने वाले प्रेमी सूरज कुमार यादव ने अंजाम दिया. घायल महिला ने बताया कि सूरज के साथ उसके चार साल से प्रेम संबंध चल रहा है. उसके एकाउंट में चार लाख रुपए आए है, जिसे लगातार सूरज मांग रहा था. युवक बरमसिया में अपने दोस्त के घर भाड़े पर रहता है, जबकि महिला फुआ के घर रहती है. जो शादी-शुदा और एक बच्चे की मां भी है. उसके पति केरल में काम करते हैं 

    चार लाख रुपए मांग रहा था प्रेमी 

    महिला ने बताया कि चार लाख रुपए पैसे ट्रांसफर करने का दबाव सूरज डाल रहा था. नहीं देने पर मोबाइल छीन लिया और चाकू का डर दिखाने लगा . इसके बाद फिर उसने गर्दन और दाहिने हाथ पर हमला किया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी और हाथ की उंगलियां कट गयी. घटना के बाद मोबाइल लेकर प्रेमी वहां से फरार हो गया. महिला ने बताया कि खून से लथपथ और दर्द के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा . लेकिन, लोगों की मदद से किसी तरह अस्पताल पहुंची. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी . प्रेमी सूरज की तलाश में पुलसी जुट गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news