धनबाद की भूली में टायर रिपेयरिंग फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं 

    धनबाद की भूली में टायर रिपेयरिंग फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद की भूली थाना क्षेत्र के आजाद नगर की एक टायर रिपेयरिंग फैक्ट्री में सोमवार दोपहर बाद अचानक ब्लास्ट हो गया. उसके बाद तो अफरा तफरी मच गई.  तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई.  हालांकि ब्लास्ट  में काम  कर रहे कर्मी  बाल बाल बच गए.  जिस समय घटना घटी, उस समय कई मजदूर टायर मरम्मत और रिसोलिंग  का काम कर रहे थे.  इस दौरान कंप्रेसर मशीन से टायर में हवा भरते समय अचानक तेज धमाका के साथ एक टायर फट गया.  कुछ ही क्षणों में फैक्ट्री की छत का फ्रेम टूट- बिखर कर इसका  मालवा भूली से धनबाद जाने वाली सड़क पर बिछ गया. 

    संयोग अच्छा था कि कोई घायल नहीं हुआ 
     
    लेकिन संयोग अच्छा था कि  फैक्ट्री के भीतर मजदूरों को कुछ नुकसान नहीं हुआ और सड़क पर राजगीर भी बाल बाल बच गए. सूचना पाकर भूली पुलिस भी फैक्ट्री  पहुंची और घटना की जानकारी ली. फैक्ट्री के मालिक ने भी कहा कि हवा भरने के दौरान टायर ब्लास्ट कर गया लेकिन इसमें कोई घायल या चोटिल नहीं हुआ है. आजाद नगर इलाके में टायर रिपेयरिंग की छोटे -मोटे  कई वर्कशॉप चलते है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news