जनसुविधा और रोजगार की मांग को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

    जनसुविधा और रोजगार की मांग को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR):   भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज टीमकन कंपनी गेट पर प्रदर्शन  किया और कंपनी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा.  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि कंपनी अपने आसपास में बसी बस्तियों में जन सुविधा मुहैया नहीं करवा रही है. साथ ही यहां स्थानीय युवाओं को रोजगार भी नहीं दे रही है. जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा आज कंपनी को एक मांग पत्र सौंप कर इन सब सुविधाओं और स्थानीय युवकों को रोजगार देने की मांग की है. इसके बाद भी अगर कंपनी प्रबंधन बस्तियों में जन सुविधा और स्थानीय युवाओं को रोजगार अगर नहीं देती है तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा.  इस मौके पर युवा मोर्चा के कई नेता मौजूद रहे और सभी ने एक साथ अपनी आवाज को बुलंद किया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news