जब जलथल हो गई सड़क तो करने लगे धनरोपनी, जानिये कहां का है मामला

    जब जलथल हो गई सड़क तो करने लगे धनरोपनी, जानिये कहां का है मामला

    लोहरदगा(LOHARDAGA): बारिश के इंतज़ार में किसानों की आंखें थक चुकी हैं, खेतों में लगे धान सूख रहे हैं. पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान काफी चिंतित हैं. वहीं, कुडू प्रखंड अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी लालू टाना भगत और पूर्व दिवंगत विधायक कमल किशोर भगत के गांव जिंगी में सड़क जलमग्न हैं. गांव के बीचो-बीच से गुजरने वाली नागजुवा-राजरोम-चेटर तक जाने वाली सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है. जिंगी आदिवासी मोहल्ला से करीब 0.5 कीलोमीटर तक सड़क जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त होकर कई फीट तक गहरे गड्ढ़े हो गए हैं.

     

    गड्ढे सड़क पर बने हैं या सड़क गड्ढे पर यह बताना फिलहाल मुश्किल है, यहां तक की सड़क पर ही नाले जैसा नज़ारा है. सड़क का हाल हल्की बारिश के बाद और भी बदहाल हो गया है. गांव के बीचोबीच वर्षों से गड्ढे भरी सड़क पर इन दिनों जल जमाव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर ग्रमीणों में जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति नाराजगी दिख रही है. इसी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरजू साहू के नेतृत्व में दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस बदहाल सड़क पर धनरोपनी कर नाराज़गी जतायी.

    ये भी देखें:

    गुमला में कांग्रेस नेताओं की बैठक, 21 जुलाई को रांची स्थित ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

    सरजू साहू ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार जानकारी मिल रही थी कि इस रोड की स्थिति दयनीय हो गई है. हल्की बारिश में भी जगह- जगह रोड में बारिश का पानी का जमाव हो जाता है. साथ ही रोड कीचड़मय हो जाता है, इससे चार पहिए एवं दो पहिए वाहनों के संचालन के साथ पैदल चलने में भी परेशानियां होती है, सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news