बोकारो में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 2024 के लिए बूथ स्तरीय शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने का निर्देश

    बोकारो में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 2024 के लिए बूथ स्तरीय शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने का निर्देश

    बोकारो(BOKARO): बिकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर स्थित यूथ सेंटर में रविवार को भाजपा के शक्ति केंद्र प्रवासियों का गोमिया विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भरत यादव ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा का मिशन 2024 में जुट जाना है और भाजपा के नीति व सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाना है. कहा कि भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आम लोगों वह गरीबों के हित में कार्य कर रही है. भाजपा के कार्यक्रमों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ स्तरीय शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है. बूथ स्तरीय शक्ति केंद्र को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है. कहा कि बूथ स्तरीय शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेवारी पार्टी जिस तरफ से सौंपी गई है, उसका सही ढंग से निर्वहन करते हुए भाजपा की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करें.

     रिपोर्ट: संजय कुमार 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news