वक्फ कानून पर BJP का वार: जफर इस्लाम ने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज को गुमराह करने का लगाया आरोप

    वक्फ कानून पर BJP का वार: जफर इस्लाम ने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज को गुमराह करने का लगाया आरोप

    रांची(RANCHI): वक्फ कानून पर लगातार सियासत तेज होती नजर आती है. ऐसे में झारखंड में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पक्ष को एक बार फिर घेरा है.

    इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम के द्वारा रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया है. इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा वक्फ कानून में हुए संशोधन को मुस्लिम वर्ग समुदाय के लोगों के लिए हितकर बताया गया है. साथ ही कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम समाज के लिए वोट बैंक की राजनीति करने की बात भी कही गई है. 

    राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वक्फ क़ानून मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए लाया गया है परंतु कांग्रेस और उनके स्लीपर सेल के लोग मुस्लिम समाज के लोगों को कहीं ना कहीं गुमराह करते हैं. साथ ही काँग्रेस लोगों का उत्थान होने नहीं देना चाहती है. केंद्र सरकार के द्वारा वक्फ कानून में इस प्रकार से संशोधन किया गया है कि इसका सीधा फायदा मुस्लिम समुदाय के लोगों को होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news