भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी और विधायक अंबा प्रसाद की कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा भाजपा विकास करती है, श्रेय का होड़ नहीं लेती

    भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी और विधायक अंबा प्रसाद की कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा भाजपा विकास करती है, श्रेय का होड़ नहीं लेती

    रामगढ़ (RAMGARH) :  भारतीय जनता पार्टी के भदानी नगर एवं भुरकुंडा मंडल की एक संयुक्त आपात बैठक बिरसा चौक स्थित योगेश कुमार दांगी के आवासीय कार्यालय सम्पन्न हुई. बैठक में मतकमा चौक से चुटुपालु तक बनने वाली सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और कांग्रेस पार्टी के कार्यशैली का विरोध किया गया. इसकी मुख्य वजह यह है कि वहां लगे शिलापट्ट पर सांसद का नाम तो लिखा हुआ है, लेकिन सांसद या सांसद के कार्यालय को इसकी सूचना नहीं दी गई. इस शिलापट्ट को देखकर जब जानकारी जुटाई गई तो जानकारी मिली की आज के सड़क के शिलान्यास का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम नहीं है. इस कार्यक्रम का आयोजन अंबा प्रसाद नें सिर्फ स्वंय को श्रेय देने के लिए किया है, ताकी क्षेत्र की भोली-भाली जनता को गुमराह किया जा सके.

    बेवकूफ नहीं है जनता - भाजपा

    भाजपा का कहना है कि अंबा प्रसाद की गलतफैमी है कि यहां की जनता बेवकूफ है. इस क्षेत्र की जनता को सब पता है की सड़क को धरातल पर लाने में सांसद का कितना श्रेयस्कर योगदान रहा है. सांसद जयंत सिन्हा का शुरू से ही विचार रहा है की श्रेय जिनको लेना है वो लें लेकिन इस क्षेत्र की यह बहुप्रतीक्षित सड़क बननी चहिए. क्योंकि इस सड़क की दुर्दशा के कारण यहां की जनता लम्बे समय से काफी कष्ट सहना पड़ा है. हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता कभी भी विकास के विरोधी नही रहे हैं. हम सब इस सड़क के निर्माण और इसके शिलान्याश के विरोधी नही हैं. हमारा विरोध केवल और केवल कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और कांग्रेस की कार्यशैली से है.

    बैठक में शामिल लोग

    इस बैठक की अध्यक्षता भदानी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली और संचालन भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा की किया जिसमे मुख्या रूप से सांसद प्रतिनिधी नारायण चंद्र भौमिक, सुमन सिंह, योगेश दांगी, सुखदेव प्रसाद, मोतीनारायण सिंह, अनूप ठाकुर, राकेश सिन्हा, सागर दांगी, अमरेश सिंह, राजेश सोनी, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अकाश साहू, डी एन त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, पंचम महतो, संजय इत्यादि मौजूद थे.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news