रांची(RANCHI): जोन्हा स्थित सेवा भारती कौशल प्रशिक्षण केंद्र में चार राज्यों के प्रशिक्षण प्राप्त जनजातीय समुदाय के युवाओं को 13 अक्टूबर को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा. प्रमाण पत्र वितरण के दौरान कई बड़े भाजपा के नेता शामिल होंगे. प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने प्रेस वार्ता कर दी. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश के ऐसे चार लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें काबिल बनाना है.
उरांव ने कहा कि देश मे पहली बार इतनी बड़ी संख्या मे युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि योजना के अगले चरण के तहत नवम्बर मे विकास भारती विशुनपुर मे एक सौ पचास युवतियों के लिए कौशल प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा. शिवशंकर उरांव ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सांगठनिक रूप से इस बात का विशेष ख्याल रखेगी कि प्रशिक्षण पाने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े.
Thenewspost - Jharkhand
4+

