झारखंड में अडानी राज थोपना चाहती थी भाजपा, गठबंधन की सरकार में सुनी जाएगी मजदूरों और आम लोगों की आवाज-भाकपा माले

    झारखंड में अडानी राज थोपना चाहती थी भाजपा, गठबंधन की सरकार में सुनी जाएगी मजदूरों और आम लोगों की आवाज-भाकपा माले

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के चर्च रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय महेंद्र सिंह भवन मे भाकपा माले झारखंड के संचालन कमेटी के बैठक की गई. इस बैठक में भाकपा माले के केंद्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, निरसा से नवनिर्वाचित विधायक रूप चटर्जी, सिंदरी से नवनिर्वाचित विधायक चंद्रदेव उर्फ बबलू महतो एवं पूर्व विधायक विनोद सिंह के साथ धनवार त्रिपुरा विधायक राजकुमार यादव के साथ राज्य के केंद्रीय कमेटी के अलावा भाकपा माले के राज्य और जिला स्तरीय नेता भी शामिल रहें.

    वहीं बैठक में उपस्थित भाकपामाले महासचिव ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है. आम लोगों के हक और आवाज को जरूर सुनेगी. भाजपा झारखंड में कब्जा करने के लिए और अडानी राज थोपने के लिए हर चाल चली थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए थे. यहां आम लोग, मजदूरों के हक और आवाज को सुनने का काम करेगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news