भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बने भविष्यवक्ता, कहा- हेमंत सोरेन जल्द ही हो जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री, जानिए कहां कहा

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बने भविष्यवक्ता, कहा- हेमंत सोरेन जल्द ही हो जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री, जानिए कहां कहा

    रांची(RANCHI): भाजपा का हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड स्तरीय आंदोलन शुरू हो गया है. यह 13 नवंबर तक चलेगा. राज्य के सभी 263 प्रखंडों में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और लोगों को राज्य सरकार के कामकाज के बारे में बताएंगे. पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड में अपने पहले कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे. डुमरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में वे जोर-जोर से वहां पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों को बता रहे थे. इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार पर आदिवासियों को ठगने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने, युवाओं को धोखा देने जैसे आरोप तो लगाए ही. इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ने कहा कि दीपक प्रकाश के बोल से भाजपा की साजिश समझ में आती है लेकिन झारखंड में जनता उनकी मनसा को कामयाब नहीं होने देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news