कांग्रेस पार्टी ने 12 करोड़ आदिवासियों का किया अपमान : शिवशंकर उरांव

    कांग्रेस पार्टी ने 12 करोड़ आदिवासियों का किया अपमान : शिवशंकर उरांव

    रांची(RANCHI): भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समर्थन नहीं कर 12 करोड़ आदिवासियों का अपमान करने जा रही है. शिव शंकर गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे.

     

     शिवशंकर उरांव ने कहा कि NDA ने देश के सर्वोच्च पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया है, इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले का पूरा जनजाति समुदाय स्वागत कर रहा है और उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं. द्रौपदी मुर्मू देश के 12 करोड़ जनजाति समुदाय के लोगों का ही प्रतिनिधित्व नहीं कर रही बल्कि राष्ट्रपति के रूप में आने वाले समय में देश के 150 करोड़ भारतीयों का भी प्रतिनिधित्व करेंगी. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अजय कुमार के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने द्रौपदी मुर्मु को शैतानी दर्शन (the very evil philosophy) का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया था.

     

    उन्होंने कहा कि ये देश के 12 करोड़ जनजाति समाज का अपमान है, यह कांग्रेस के बीमार हो चुके मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के इस बयान से कांग्रेस की आदिवासी विरोधी अंतर्भावना उजागर हो चुकी है. शिवशंकर उरांव ने कार्तिक उरांव का नाम लेकर कहा कि आदिवासी समाज से होने के कारण ही इन्दिरा गांधी ने अपने तत्कालीन मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री में उन्हें जगह नहीं दिया था. कांग्रेस ने आदिवासी समाज को बहलाकर केवल वोट लिया है. वहीं, दूसरी तरफ मोदी मंत्रीमंडल में देश के आठ जनजाति सांसदों को कैबिनेट और राज्य मंत्री बनाया गया है और अब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया है.

    ये भी देखें:

    रांची के सभी प्रसिद्ध शिवालयों में होगी कोरोना जांच, भक्तों के लिए मास्क भी जरूरी

    कांग्रेस के बयान से केवल भाजपा ही नहीं पूरा जनजाति समाज मर्माहत है. मोर्चा अब अजय कुमार के जनजाति समाज के प्रति गंदे नजरिये को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जनांदोलन करेगी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989) के तहत मुकदमा दर्ज करायेगी.

    रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news