राज्यभर में दलितों पर हो रहे अत्याचार की शिकायत लेकर राजभवन पहुंची भाजपा 

    राज्यभर में दलितों पर हो रहे अत्याचार की शिकायत लेकर राजभवन पहुंची भाजपा 

    रांची (RANCHI) राज्य भर में दलितों पर अत्याचार की शिकायत को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सोमवार को राजभवन राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बावरी और विधायक समरी लाल ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि राज्य में दलितों की स्थिति चिंताजनक है, हर आए दिन किसी न किसी हिस्से में दलितों के खिलाफ अपराध की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. हाल ही में जमशेदपुर में जांच के नाम पर दलित लड़की को अपमानित किया गया. हजारीबाग के पचरा गांव में दलित की हत्या कर उसके शव को पोल पर टांग दिया. पलामू जिले के दलितों को बेघर किया गया. यह घटनाएं यही दर्शाती है कि किसी भी जिले में दलित सुरक्षित वर्तमान में नहीं है .विधायकों ने राज्यपाल से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह की है.  

    कांके विधायक ने जाति प्रमाण पत्र के मामले को भी रखा 

    समरी लाल ने बातचीत के दौरान जाति प्रमाण पत्र का भी मामला उठाया और इसे सरकारी षड्यंत्र बताया. राजभवन से निकलने के बाद अमर बावरी ने कहा कि सीट से निर्वाचित समरी लाल  का जाति प्रमाण पत्र के बिना आधार के स्थानीय जांच में रद्द कर दिया है. रांची डीसी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में स्थानीय जांच के समय कोई सूचना नहीं दी गई. एकतरफा रिपोर्ट तैयार कर दीया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news