हेमंत सरकार की शव यात्रा निकाल भाजपा ने जताया विरोध

    हेमंत सरकार की शव यात्रा निकाल भाजपा ने जताया विरोध

    रांची(RANCHI): सचिवालय घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज का विरोध राज्य भर में भाजपा कर रही है. इसी विरोध में आज काला दिवस भी मनाया जा रहा है.  सभी जिलों में मौन विरोध मार्च निकाल कर हेमंत सरकार का विरोध दर्ज किया है.सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता काली पट्टी बांध कर हाथों में तख्ती लेकर विरोध किया है.रांची में भी महानगर भाजपा की ओर से हेमंत सोरेन की शव यात्रा निकाल कर विरोध दर्ज किया है.शव यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए.

    इस दौरान रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के दिन पूरे हो चुके है.हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लाठी और गोली के दम पर कुचलने की कोशिश की गई है.जितना गोली और लाठी हेमंत सोरेन सरकार के पास है हम देखने. हम शांतिपूर्ण तरीके से सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे.लेकिन हमारे कार्यकर्ता नेता सभी को बर्बर्तापूर्ण लाठी से मार कर घायल कर दिया गया.दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती है.इस सरकार ने सिर्फ लूट और झुट का अबतक काम किया है. लेकिन अब भाजपा रुकने वाली नहीं है. सभी जिलों में आंदोलन करेगी और इस सरकार की नीति को जनता के बीच रखवाने का काम करेगी.                            


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news