भाजपा की आक्रोश रैली को धनबाद में मिला अपार जनसमर्थन, जानिए किसने किया है यह दावा

    भाजपा की आक्रोश रैली को धनबाद में मिला अपार जनसमर्थन, जानिए किसने किया है यह दावा

    धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर में आयोजित 9 नवंबर को बाघमारा प्रखंड कार्यालय में, 10 नवंबर को धनबाद अंचल कार्यालय में और 12 नवंबर को झरिया अंचल कार्यालय में आयोजित प्रांत की हेमंत सरकार के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन को अपार जनसमर्थन मिला.

    इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष ने आम जनता और कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट किया है. पिछले 3 साल के हेमंत सरकार के कार्यकाल से जनता को यह आभास हो गया है कि यह सरकार जितने दिन झारखंड में चलेगी, उतने दिन विकास विरोधी कार्य होंगे. जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. विकास विरोधी कार्य से जनता त्रस्त है. इसी क्रम में शीघ्र ही जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन में हजारों की संख्या में आम जनता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news