झारखंड आयेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, 22 जून को गिरिडीह में जनसभा को करेंगे संबोधित

    झारखंड आयेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, 22 जून को गिरिडीह में जनसभा को करेंगे संबोधित

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को झारखंड आने वाले हैं. वे गिरिडीह के झंडा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह राज्य की जनता के लिए सौभाग्य की बात है कि, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना महत्वपूर्ण समय झारखंड को दिया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि , जेपी नड्डा का झारखंड की धरती से पुराना रिश्ता रहा है. 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित जनसभा में उन्हें सुनने लाखों लोग पहुंचेंगे.



    Related News