भाजयुमो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, युवा कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरेंगे बड़े नेता

    भाजयुमो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू,  युवा कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरेंगे बड़े नेता

    लोहरदगा (LOHARDAGA):  जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के 3 दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल में आयोजित की जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर के उद्धघाटन समारोह में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी और बीजेपी प्रदेश के प्रभारी मौजूद रहे. वहीं प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का उद्धघाटन राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कर प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

    युवाओं में ऊर्जा का संचार

    यह प्रशिक्षण शिविर 9 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगी. जहां प्रदेश बीजेपी और देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा और सटीक रणनीति पर बीजेपी कार्य करेगी. वहीं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका से विधायक बसंत सोरेन के बेतुका बयान पर निशाना साधते हुए कहा बेतुका नेता बसंत सोरेन के बेतुका बयान उनको जनता से कोई मतलब नहीं है. उनके बेतुका बयान के चलते पूरा झारखंड शर्मसार है.

    रिपोर्ट: लोहगदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news