हरियाणा में हैट्रिक की ओर भाजपा, 49 सीटों पर चल रही आगे, जानें जम्मू-कश्मिर का हाल

    हरियाणा में हैट्रिक की ओर भाजपा, 49 सीटों पर चल रही आगे, जानें जम्मू-कश्मिर का हाल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हरियाणा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. उधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए 90 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है, और नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं. कांग्रेस पार्टी को पहली जीत मेवात के नूंह से मिली है. यहां से कांग्रेस के आफताब अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ताहिर हुसैन को 46963 वोटों के अंतर से हराया है. यहां भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे शुरुआती बढ़त के बाद कांग्रेस अब भाजपा से पिछड़ती नजर आ रही है.

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का कहना है कि हरियाणा में आ रहे रुझानों को लेकर हम हैरान हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में हमारे लिए अच्छी खबर है. हालांकि, हमें अंत तक इंतजार करना चाहिए. इस बीच पानीपत में कांग्रेस एजेंट द्वारा वोटिंग मशीनों में धांधली का आरोप लगाने के बाद पानीपत सिटी विधानसभा क्षेत्र में मतगणना रोक दी गई है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार दिख रही है. बताते चलें कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90-90 सीटें हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news