झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला किया दहन, कहा -सांसद और भाजपा की मंशा बांग्लादेशी को झारखंड में शामिल करना

    झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला किया दहन, कहा -सांसद और भाजपा की मंशा बांग्लादेशी को झारखंड में शामिल करना

    देवघर(DEOGHAR): गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बयान के बाद देवघर में झामुमो द्वारा उनका पुतला दहन किया जा रहा हैं. दरअसल पिछले दिनों संसद सत्र के दौरान निशिकांत दुबे ने बंगाल, बिहार राज्य का कुछ अंश और झारखंड का संताल परगना को मिलाकर एक केंद्र शाषित प्रदेश बनाने की मांग सरकार से की थी. इस बयान के बाद देवघर में सांसद का पुरजोर विरोध शुरू हो गया है. झामुमो ने आज वीआईपी चौक के समीप गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन कर भाजपा विरोधी जमकर नारेबाजी किया गया. 

    अलग प्रदेश की मांग भाजपा की कुंठित मानसिकता

    पुतला दहन कार्यक्रम के बाद झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि गोड्डा सांसद अलग प्रदेश बनाने की मांग कर रहे है, जिससे भाजपा और सांसद की कुंठित मानसिकता झलकती है. गोड्डा सांसद न तो झारखंड आंदोलन से जुड़े और न ही वे यहां के मूलनिवासी है. इनकी मंशा सिर्फ एसपीटी एक्ट सहित झारखंड को बर्बाद करने की है. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सांसद यहां की जमीन खरीद बिक्री करना चाह रहे है. इसलिए इनके द्वारा संताल परगना, बिहार और बंगाल के कुछ अंश को मिलाकर अलग केंद्र शाषित प्रदेश बनाने की मांग कर रहे है.जिलाध्यक्ष ने कहा की जो यहाँ का मूलनिवासी नही हो उसे झारखंडवासियों की पीड़ा कैसे समझ आएगी.

    बांग्लादेशी को भाजपा झारखंड में चाहती है लाना

    झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने सांसद के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सांसद और भाजपा की मंशा बांग्लादेशी को झारखंड में शामिल करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी जिसकी संभावना जताई जा रही है कि वे बंगाल के मुर्शिदाबाद में रह रहे है, उन्हें झारखंड में शामिल कराना चाहते हैं.उन्होंने कहा कि एक तरफ बांग्लादेशी का भाजपा विरोध करती है तो, दूसरी ओर इनके सांसद झारखंड में मिलाना चाहते हैं. ऐसी नीच मानसिकता वाले नेता और भाजपा का पुरजोर विरोध झामुमो करती है.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news