भाजपा महिला मोर्चा का हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, समाहरणालय परिसर में घुसी महिलाएं, जानिए पूरा मामला 

    भाजपा महिला मोर्चा का हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, समाहरणालय परिसर में घुसी महिलाएं, जानिए पूरा मामला 

    रांची(RANCHI )- झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का अलग-अलग तरह का आंदोलन चल रहा है. महिलाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर ये प्रदर्शन किया गया. सात अगस्त से यह कार्यक्रम शुरू हुआ. 14 अगस्त को यह समाप्त हुआ है. रांची में भी आज यानी 14 अगस्त को महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन हुआ.

    जानिए भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन जुलूस के बारे में

    रांची के मोरहाबादी मैदान से महिला मोर्चा का जत्था झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जुलूस की शक्ल में रांची समाहरणालय पहुंचा. महिला मोर्चा के लोगों का आरोप है कि पिछले 4.5 साल में झारखंड में 7000 से अधिक दुष्कर्म के मामले हुए हैं. सरकार कई मामलों में आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है. पूरे राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार पड़ा है इसलिए हेमंत सरकार को कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं है.

    सुरक्षा घेरा तोड़ महिलाएं समाहरणालय परिसर में घुसीं

    मोरहाबादी की मैदान से भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन जुलूस समाहरणालय पहुंचा. यहां पर महिलाएं मुख्य द्वार के फाटक को धकेल कर अंदर घुस गईं. फिर अंदर में जबरदस्त नारेबाजी होने लगी.किसी तरह से ऊपर जाने का रास्ता बंद किया गया. प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर ने जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान शोभा यादव बेहोश हो गईं. मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार का रिकार्ड बना है. इस सरकार को तुरंत गद्दी से उतार दिया जाना चाहिए. प्रशासन के लिए मुश्किल समय आ गया.महिलाओं को बिना बल प्रयोग के परिसर से बाहर निकलने का प्रयास किया जाने लगा.बाद में फिर इन्हें हटाया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news