भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू झा से ‘द न्यूज पोस्ट’ की बेबाक बातचीत, फरार होने की थी खबर

    भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू झा से ‘द न्यूज पोस्ट’ की बेबाक बातचीत, फरार होने की थी खबर

    दुमका(DUMKA): जिले में पेट्रोल कांड पार्ट 1 की पुनरावृत्ति हुई और पार्ट 2 में भी एक बेटी को जान गवानी पड़ी. दोनों ही घटना का दुमकावासियों ने जोरदार विरोध और आंदोलन किया. इस आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा भाजपा महिला मोर्चा.

    भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतू झा सहित कई पर प्राथमिकी
    दरअसल, पेट्रोल कांड पार्ट-2 के आंदोलन के बाद जरमुंडी अंचलाधिकारी द्वारा भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतू झा सहित पांच नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जरमुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

    फरार होने की मिली थी खबर
    वहीं, भाजपा महिला मोर्चा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक खबर सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड कर रहा है. कई सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू झा फरार हो गई है.

    अपने आवास पर मिली, खुलकर कही अपनी बात
    इस वायरल खबर की तहकीकात करने जब ‘द न्यूज पोस्ट’ की टीम उनके आवास पहुंची तब में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू झा अपने आवास में ही मिली. इस दौरान उन्होंने अपनी बातों को द न्यूज पोस्ट के साथ खुलकर साझा किया और प्रशासन पर सवाल भी खड़े किए. नीतू झा ने कहा कि आंदोलन स्थल पर एक भी महिला सुरक्षाकर्मी की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई थी. उन्होंने अपने ऊपर अंचल अधिकारी द्वारा बदसलूकी का आरोप भी लगाया और स्पष्ट कहा कि वह कानून का सम्मान करती हैं लेकिन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news