भाजपा विधायक दल की बैठक में क्या होगा विशेष, जानिए

    भाजपा विधायक दल की बैठक में क्या होगा विशेष, जानिए

    रांची (RANCHI): झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी और आशंकाओं के बीच झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है. इस विशेष सत्र के आयोजन के पीछे की मंशा साफ बताती है कि राज्य सरकार अपनी ताकत को दिखाना चाहती है.

    संभावनाओं पर चल रही राजनीति

    सरकार के मुखिया को यह लग रहा था कि दो-तीन सितंबर तक उनकी सदस्यता के संबंध में निर्णय आ जाएगा. इसलिए 5 तारीख को सत्र बुलाकर फिर से अपनी ताकत दिखाएं, लेकिन यह सब कुछ कैसे हो सकता था. संभावनाओं पर सारी चीजें चल रही थीं. राज्यपाल सोमवार को वापस रांची लौटेंगे. ऐसे में सत्र का कोई खास महत्व नहीं रह जाता है.

    प्रदेश कार्यालय में होगी बैठक

    विगत मानसून सत्र के बचे एक दिन का ही यह सत्र है. इस दौरान सरकार सुखाड़, ओबीसी आरक्षण स्थानीय नीति इन सब चीजों पर चर्चा हो सकती है. अब सवाल है कि प्रमुख विपक्षी दल भाजपा रविवार को दोपहर 1 बजे विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में होनी है. विधायकों के हिसाब से वे लोग सत्र का बहिष्कार करेंगे. सत्र बुलाने का कोई तर्क भाजपा नेताओं को नजर नहीं आ रहा. ज्यादा से ज्यादा यह होगा कि भाजपा के विधायक सदन की कार्यवाही में कुछ मिनट रहेंगे. उसके बाद बहिष्कार कर देंगे. सदन के बाहर कार्यवाही से पहले जोरदार हंगामा भी भाजपा के विधायक करेंगे. विधायकों का मानना है कि सरकार अपने ही पूरी तरह कंफ्यूज्ड है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news