देवघर की भाजपा नेत्री और पूर्व मुखिया सावित्री देवी को बनाया गया अनुसूचित जाति भाजपा का जामताड़ा जिला प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर

    देवघर की भाजपा नेत्री और पूर्व मुखिया सावित्री देवी को बनाया गया अनुसूचित जाति भाजपा का जामताड़ा जिला प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर

    देवघर(DEOGHAR): इनदिनों भाजपा द्वारा झारखंड में संगठन का विस्तार किया जा रहा है. इस वर्ष झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में इससे पहले भाजपा सभी मोर्चा के गठन कर रही है. इसी कड़ी में भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन किया है. अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने सूची जारी करते हुए जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी की घोषणा की है. इस सूची में देवघर जिला से भाजपा नेत्री और अंधरी गाडर पंचायत की पूर्व मुखिया सावित्री देवी को जामताड़ा जिला का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला प्रभारी बनाया है. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय से सावित्री देवी के समर्थक एवं पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है. पार्टी नेताओं की माने तो सावित्री देवी के जामताड़ा जिला प्रभारी बनने से अब वहां की विधानसभा सीट भाजपा की झोली में होगी. आपको बता दें कि जामताड़ा के वर्तमान विधायक इरफान अंसारी है. जो फिलहाल झारखंड सरकार में मंत्री है.इरफान लगातार दो बार से कॉंग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत रहे है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news