भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन को चेताया, हेमंत सरकार का टूल नहीं बने प्रशासन

    भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन को चेताया, हेमंत सरकार का टूल नहीं बने प्रशासन

    रांची(RANCHI):  भाजपा का 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव का कार्यक्रम है. सचिवालय यानी प्रोजेक्ट भवन का घेराव किया जाएगा. इसके लिए पूरे प्रदेश से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. इधर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी इस बात पर रोष जाहिर करते हुए कहा है कि कई स्थानों से ऐसी सूचना मिल रही है कि वहां से रांची आने नहीं दिया जा रहा है. बस मालिकों को डराया जा रहा है. यह बिल्कुल गलत बात है. उन्होंने कहा कि धनबाद, खूंटी जैसे जिलों से ऐसी शिकायतें मिली हैं. इस संबंध में उन्होंने संबंधित पुलिस अधीक्षक से भी बात की है.

    बाबूलाल मरांडी ने अधिकारियों को साफ तौर पर चेताया है कि वह हेमंत सरकार का टूल नहीं बनें, नहीं तो आने वाले समय में बीजेपी इसका कड़ा विरोध. अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम है. इसलिए प्रशासन अपना काम करे. सुरक्षा व्यवस्था करना प्रशासन का काम है. अगर इसकी आड़ में अगर प्रशासनिक अधिकारी सत्ता पक्ष के लिए काम करेंगे तो यह बिल्कुल गलत होगा. बड़ी संख्या में सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रांची के लिए कुछ कर गए हैं. सभी लोगों को प्रभात तारा मैदान में इकट्ठा होना है. वहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी को संबोधित करेंगे उसके बाद सचिवालय घेराव के लिए निकलेंगे.यानी प्रोजेक्ट भवन के लिए कूच करेंगे. सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी कहा है कि प्रशासन अपना काम करे. बेवजह का किसी पार्टी का पक्ष पोषण नहीं करना चाहिए. मालूम हो कि पूरे प्रदेश से ट्रेन बस और छोटे-बड़े वाहनों से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रांची इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं.



    Related News