भाजपा ही एक पार्टी है जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद करता है: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    भाजपा ही एक पार्टी है जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद करता है: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    रांची (RANCHI )भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी,विभाग और प्रकोष्ठ के संयोजकों के साथ नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी,राज्य सभा में भाजपा के मुख्यसचेतक सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की परिचयात्मक बैठक हुई.  लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद करता है. कहा कि कार्यकर्ता का पद सर्वोपरि है जो कभी पूर्व नहीं होता कार्यकर्ता भाव ही पार्टी की पूंजी है. झारखंड के संगठन में कार्यकर्ता सहज,सरल स्वभाव के हैं और पार्टी के विचारों के प्रति समर्पित हैं. उन्होंने कहा कि मैं भी एक कार्यकर्ता रूप में झारखंड में संगठन कार्य करूंगा. साथ ही कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से पार्टी झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी.

    प्रदेश भाजपा को एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला: दीपक प्रकाश

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड भाजपा को डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसा एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला है. जिनके मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगा, लंबा सांगठनिक और प्रशानिक अनुभव है. चार बार ये विधानसभा सदस्य चुने गए. उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री रहे और आज राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक है. सहजता और सरलता ही डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की पहचान, महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत करते हुए कहा कि लक्ष्मीकांत सहजता और सरलता के पर्याय है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news