रफ्तार का कहर! सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

    रफ्तार का कहर! सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

    लोहरदगा (LOHARDAGA):  लोहरदगा सदर थाना इलाके के कचहरी रोड़ में सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इलाज के लिए दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.  दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवकों की सहायता की. घायल युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तिगरा लालपुर निवासी के रूप में हुई. बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे बाइक की अनियंत्रित गति वजह बनी. घायल युवक की पहचान मनीष उरांव और अजय उरांव के रूप में हुई.

    झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news