जमशेदपुर में बाइक रैली की दिखी रौनक, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश...

    जमशेदपुर में बाइक रैली की दिखी रौनक, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश...

    जमशेदपुर (JAMSEDPUR): लौहनगरी में पुराने जमाने के विंटेज बाइक रैली का आयोजन किया गया । इस रैली का मकसद  पुरुष प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना था । इसके साथा युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की गई ।  इस बाइक रैली की खासियत ये रही की, इसमें 1938 से लेकर 1990 तक कि पूरानी बाइक मौजूद रहीं, जिसे देखने के लिए लोग काफी ललायित दिखे। वही अन्य राज्यों से भी लोग अपनी अपनी बाइक लेकर शामिल हुए, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र थे।, बाइक रैली जमशेदपुर के बिष्टुपुर मोदी पार्क से साकची तक निकाली गई। जहां देखने वालों का हुजूम सड़क पर देखा गया , आकर्षण बाइक रैली का इस कदर था कि पुरानी बाइकों के साथ चाहने वालों ने सेल्फी भी खिंचवाई ।

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा



    Related News